“बेबी मलिंगा” Matheesha pathirana की कहानी: जुनून, संघर्ष और सफलता का सफर
अगर आपने हाल के सालों में क्रिकेट देखा है, तो एक नाम जरूर आपके कानों में पड़ा होगा Matheesha Pathirana। उनका पूरा नाम हीनतिगाला पथिरानागे मथीशा अनुशाल विहंगा पथिराना है और उनका जन्म 18 दिसंबर 2002 को श्रीलंका के कैंडी शहर में हुआ था। उनकी गेंदबाजी एकदम अलग है, एक्शन इतना अनोखा कि देखते ही आपको Lasith Malinga की याद आ जाए। यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से बेबी मलिंगा कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी का सफर कितना दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है?
यह कहानी सिर्फ एक क्रिकेटर की नहीं, बल्कि उस लड़के की है जिसने अपने सपनों के लिए हर मुश्किल का सामना किया और आज दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से परेशान करता है।
Matheesha pathirana का बचपन और परिवार कैसा था
Matheesha Pathirana का जन्म श्रीलंका के खूबसूरत शहर कैंडी में हुआ। उनके परिवार का माहौल काफी अलग था, क्योंकि उनके माता-पिता संगीत से जुड़े हुए थे। उनके पिता अनुर पथिराना की आवाज की तुलना भारत के महान गायक S. P. Balasubrahmanyam से की जाती थी।
घर में संगीत का माहौल था, इसलिए Matheesha Pathirana के अंदर भी संगीत की समझ बचपन से ही आ गई थी। स्कूल में उन्होंने पियानो बजाने में भी कमाल दिखाया और उन्हें बेस्ट पियानिस्ट का खिताब मिला। यहां तक कि उन्होंने अपने संगीत के एग्जाम में भी शानदार प्रदर्शन किया।
लेकिन दिल की बात कुछ और ही थी। जहां परिवार चाहता था कि वह पढ़ाई और संगीत पर ध्यान दें, वहीं पथिराना का दिल सिर्फ खेल में लगता था।
Matheesha pathirana का पढ़ाई से दूरी और क्रिकेट का जुनून कैसे हुआ
स्कूल के दिनों में Matheesha Pathirana का ध्यान पढ़ाई में कम और खेल में ज्यादा रहता था। उनकी मां शालिका पथिराना कई बार उनसे नाराज हो जाती थीं क्योंकि वह अपना होमवर्क तक ठीक से नहीं करते थे।
एक किस्सा तो काफी दिलचस्प है जब उनकी मां उनसे बहुत ज्यादा नाराज हो गईं, तो गुस्से में आकर उन्होंने Matheesha Pathirana का पसंदीदा क्रिकेट बैट ही जला दिया। सोचिए, एक बच्चे के लिए यह कितना बड़ा झटका रहा होगा!
स्कूल के टीचर भी शिकायत करते थे कि पथिराना क्लास में ध्यान नहीं देते थे। उनका ध्यान हमेशा स्कूल के पास बने क्रिकेट मैदान की तरफ चला जाता था। लेकिन शायद यही वो जुनून था, जिसने उन्हें आगे जाकर एक बड़ा खिलाड़ी बनाया।
Matheesha pathirana का क्रिकेट नहीं, पहले था बेसबॉल का शौक
आपको जानकर हैरानी होगी कि Matheesha Pathirana का पहला प्यार क्रिकेट नहीं था, बल्कि बेसबॉल था। उन्होंने 13 साल की उम्र में बेसबॉल खेलना शुरू किया।
श्रीलंका जैसे देश में, जहां क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है, वहां बेसबॉल चुनना थोड़ा अलग फैसला था। लेकिन इसके पीछे एक वजह भी थी उनके स्कूल में क्रिकेट की सुविधाएं सीमित थीं, इसलिए उन्होंने बेसबॉल से शुरुआत की।
हालांकि, समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि उनका असली जुनून क्रिकेट ही है। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
Matheesha pathirana का सही मार्गदर्शन और मेहनत कैसे है
जब Matheesha Pathirana ने क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया, तब उन्हें सही दिशा देने वाले लोग भी मिले। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज Chaminda Vaas जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की नजर उन पर पड़ी।
उनकी गेंदबाजी का एक्शन शुरू से ही अलग था। वह स्लिंगिंग एक्शन के साथ गेंद डालते थे, जो बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित होता था। यही स्टाइल उन्हें खास बनाता है।
उन्होंने अपनी मेहनत और लगातार अभ्यास से अपनी स्किल्स को और बेहतर किया। धीरे धीरे वह लोकल मैचों में पहचान बनाने लगे।

Matheesha pathirana का सोशल मीडिया से कैसे मिली पहचान
आज के दौर में सोशल मीडिया किसी की जिंदगी बदल सकता है, और पथिराना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
एक सोशल मीडिया मैनेजर अनफाल हनफी ने उनका एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें पथिराना ने 6 विकेट लिए थे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों की नजर इस युवा गेंदबाज पर पड़ी।
Matheesha pathirana का बेबी मलिंगा बनने की कहानी क्या है
Matheesha Pathirana की गेंदबाजी का एक्शन काफी हद तक Lasith Malinga से मिलता है। malinga अपने समय के सबसे खतरनाक यॉर्कर स्पेशलिस्ट माने जाते थे।
जब लोगों ने Matheesha Pathirana को गेंदबाजी करते देखा, तो उन्हें मalinga की झलक दिखी। इसके बाद ही उन्हें बेबी मलिंगा का नाम मिला।
हालांकि, Matheesha Pathirana सिर्फ किसी की कॉपी नहीं हैं। उन्होंने अपने खेल में खुद की पहचान बनाई है और अपनी अलग शैली विकसित की है।
Matheesha pathirana का इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में कैसे मिली पहचान
धीरे-धीरे Matheesha Pathirana ने श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। उनकी तेज गेंदबाजी और अलग एक्शन ने उन्हें टीम का अहम हिस्सा बना दिया।
इसके साथ ही उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग Indian Premier League में खेलने का मौका मिला, जहां वह Chennai Super Kings का हिस्सा बने।
सीएसके जैसी टीम में खेलना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ा मौका होता है, और Matheesha Pathirana ने इस मौके को दोनों हाथों से पकड़ा। उन्होंने बड़े बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से परेशान किया और फैंस का दिल जीत लिया।
Matheesha pathirana ने संघर्ष से सफलता कैसे पाई है
Matheesha Pathirana की कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर आपके अंदर जुनून है, तो कोई भी मुश्किल आपको रोक नहीं सकती।
एक ऐसा लड़का, जिसे पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी, जिसे अपने ही घर में डांट और सजा मिली, वही लड़का आज दुनिया के बड़े मंच पर खेल रहा है।
उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर आप अपने सपनों के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हैं, तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है।




